लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन में वर्ष 2026–27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ है । बता दे नई कार्यकारिणी में लॉयन शिवम अग्रवाल अध्यक्ष , लॉयन अक्षत चौहान सचिव , लॉयन कमल नारंग कोषाध्यक्ष को सर्वसम्मति से दायित्व सौंपा गया । इस अवसर पर क्लब के लिए एक और गर्व का क्षण रहा, जब वरिष्ठ सदस्यों को डिस्ट्रिक्ट 321C1 में महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किए गए। वही लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन परिवार ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं डिस्ट्रिक्ट दायित्व प्राप्त करने वाले सम्मानित लायंस को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की l संस्थापक ललित मोहन मिश्र ने कहा कि डिवाइन परिवार लगातार 18 वर्षो से समाज सेवा मे उत्कृष्ट कार्य कर रहा हैं चाहे वो रक्तदान के क्षेत्र हो, जरूरत मंदो की सेवा हो, स्कूली फीस हो, गरीब युवतियाँ को शादी हो अथवा शीतकालीन चाय वितरण हो लायन्स क्लब ऋषिकेश डिवाइन सेवा कार्यों मे तत्परता से आगे बढकर समाज की सेवा करता हैं l क्लब के सदस्यों ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त सभी पदाधिकारी अपने नेतृत्व, सेवा भावना एवं समर्पण से क्लब तथा डिस्ट्रिक्ट का नाम नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगे और समाज सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे नवनिर्वाचित अध्यक्ष ला शिवम अग्रवाल ने कहा कि “We Serve” के आदर्श वाक्य को आत्मसात करते हुए आइए, हम सभी मिलकर सेवा, सहयोग और समर्पण के नए अध्याय की शुरुआत करें।

मौके पर महेश किंगर, कपिल गुप्ता, नवीन गाँधी, आशु डंग, जगमीत सिँह, दिनेश अरोरा, अमित सूरी,अनिरुद्ध गुप्ता,तरुण प्रभाकर, हेमंत सुनेजा, किशोर मेहता, आदित्य गाँधी, विकास ग्रोवर , रजत भोला , विनीत चावला ,ललित मिश्र , विकास गोयल, सावन खुराना, अभिनव गुप्ता उपस्थित रहें l
[banner id="1202"]





























