धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों के लिए नई नियमावली

हरिद्वार । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को मेला नियंत्रण सभागार, हरिद्वार में मंत्रीमंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य के विकास, आधारभूत ढांचे, जनहित और युवाओं से जुड़े 13 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। जिसमें 1. केंद्र का आभार:- राज्य के विकास में निरंतर सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार का आभार व्यक्त किया गया।
2. प्राच्य शोध संस्थान के लिए सोसायटी:- हरिद्वार ऋषिकुल स्थित श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान के विकास के लिए सोसायटी गठन को सैद्धांतिक मंजूरी। इसे योग-ध्यान, आयुर्वेद, ज्योतिष, ललित कला और हिन्दू दर्शन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
3. निवेश अधिनियम में संशोधन:- उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना अधिनियम की अनुसूची-3 में संशोधन। अब परिसंपत्तियों के विनिवेश से प्राप्त आय का 92% संबंधित विभाग को मिलेगा।
4. जन विश्वास विधेयक – द्वितीय उत्तराखंड जन विश्वास संशोधन विधेयक 2026 को विधानसभा में पेश करने की मंजूरी। छोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से हटाने और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा।
5. बाढ़ मैदान नियमावली:- बाढ़ संभावित क्षेत्रों में निर्माण को नियंत्रित करने के लिए उत्तराखंड बाढ़ मैदान परिक्षेत्रण नियमावली 2026 को मंजूरी।
6. विधानसभा सत्र:- पंचम विधानसभा के वर्ष 2026 के तृतीय सत्र को आहूत करने की मंजूरी। तिथि और स्थान तय करने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया।
7. अग्निशमन विधेयक:- फायर सर्विस को आधुनिक बनाने के लिए उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा विधेयक 2026 को विधानसभा में लाने की मंजूरी।
8. अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत:- समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों पर सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए नई क्षैतिज आरक्षण नियमावली 2026 को मंजूरी। लिखित परीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षा में छूट का प्रावधान।
9. संस्कृति विभाग में बदलाव:- वित्तीय अधिकारों में निदेशक, कला एवं संस्कृति के स्थान पर अब महानिदेशक, संस्कृति निदेशालय को विभागाध्यक्ष माना जाएगा।
10. स्वजल के 215 पद जारी रहेंगे:- स्वजल और राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन के 215 पदों की निरंतरता को 1 मार्च 2026 से 28 फरवरी 2027 तक बढ़ाने की मंजूरी।
11. हरिद्वार आवासीय परियोजना को राहत:- ग्राम सिसौना में 8.11 हेक्टेयर में प्रस्तावित किफायती आवासीय परियोजना के पहुंच मार्ग में 3 मीटर की शिथिलता को मंजूरी।

12. खसरा संख्या की त्रुटि सुधारी:- ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में भू-उपयोग परिवर्तन के शासनादेश में खसरा संख्या 321/1अ को सुधार कर 321/2अ किया गया।
13. बाल वीरता पुरस्कार:- प्रदेश के साहसी बच्चों को सम्मानित करने के लिए मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी।
[banner id="1202"]






























