Blog

एम्स निदेशक से प्रधानाचार्य उमाकांत पंत की शिष्टाचार भेंट

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश की निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास, ऋषिकेश के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत एवं गृह परीक्षा प्रभारी रामगोपाल रतूड़ी ने शिष्टाचार भेंट की है । इस अवसर पर विद्यालय की ओर से स्मृति चिह्न एवं विद्या भारती का नव संवत्सर पंचांग भेंट किया गया। विद्या भारती परिवार की ओर से हिंदू नव संवत्सर की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं तथा उज्ज्वल एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई।

प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने मां गंगा से प्रो.मीनू सिंह एवं समस्त टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।प्रो. मीनू सिंह का विद्यालय के प्रति विशेष स्नेह एवं लगाव सराहनीय बताया गया, जिसके लिए विद्यालय परिवार ने आभार व्यक्त किया तथा उनके सतत मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button