एक्सक्लूसिव खबरेंटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

 

देहरादून  ( राव शहजाद ) । परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय हॉल में रोल बाल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की ओर से आयोजित 16वीं सब जूनियर (अंडर-14) बॉयज एंड गर्ल्स नेशनल रोल बाल चैंपियनशिप में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। शनिवार को आयोजित चैंपियनिशप के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड और हिमाचल के बीच मैच देखा। इससे पूर्व सीएम ने खिलाड़ियों सभी खिलाड़ियों का परिचय लिया और खेल के क्षेत्र में देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। बता दें कि 25 से 28 अप्रैल तक आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर (अंडर-14) बॉयज एंड गर्ल्स नेशनल रोल बाल चैंपियनशिप में देशभर की 28 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। मौके पर नेशनल रोल बाल चैंपियनशिप के प्रेजिडेंट पंकज भारद्वाज, सेकेट्री चिरतानजी नेगी, अमित भाटिया, आशीष नेगी, डॉ. वरुण प्रताप सिंह, प्रियांक शर्मा, प्रमोद कुमार सहित अन्य मौजूद रहे

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button