एक्सक्लूसिव खबरेंक्राइम

रायवाला पुलिस ने स्मैक तस्कर दबोचा

रिपोर्ट : राव शहजाद

रायवाला । थाना रायवाला पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी बरामद किया । पुलिस ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुराने अण्डर पास रायवाला के पास से 7.60 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया । आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा । रायवाला थानाध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने बताया कि आरोपी की पहचान सोनूपाल पुत्र राजपाल निवासी वैदिक नगर 3 रायवाला उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है । पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बिनेश कुमार , कॉन्स्टेबलअमित सैनी , सन्दीप कुमार शामिल थे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button