एक्सक्लूसिव खबरेंराजनीति

पूर्व पीएम के बताए कदमो पर चलकर विचार को हिमालय के सोपानों तक ले जाएंगे : रेखा आर्या

रिपोर्ट : राव शहजाद

देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या व स्थानीय विधायक विनोद चमोली ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व पीएम भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशाशन दिवस के रूप में मनाया।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वास्तव में बाजपेई हमारे वैचारिक आधार के विराट पुरुष हैं, जिनकी स्वीकार्यता जन-जन और विपक्ष में भी रही है।कहा कि आशा ही नही अपितु पूर्ण विश्वास है कि बाजपेई के बताए कदमो पर चलकर हम सभी भाजपा विचार को हिमालय के सोपानों तक ले जाएंगे। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज की संगोष्ठी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के जन्म जयंती पर आयोजित की गई है। कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं के सामने पार्टी के कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला तथा अटल के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला तथा कहा की अटल के कृत्य से हम सभी कार्यकर्ताओं को सीख लेने की आवश्यकता है।कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने अटल के जीवन पर प्रकाश डाला है । मौके पर धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, मंडल अध्यक्ष जगदीश भद्री ,महानगर मंत्री विमल उनियाल ,मंडल महामंत्री कमल राठौड़ ,मंडल महामंत्री मोहन जोशी , मंडल उपाध्यक्ष सुबोध उनियाल , राजेन्द्र बोहरा सहित अन्य मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button