Blog

ज़रूरतमंद कन्या के विवाह को आगे आया लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल ने एक बार फिर समाज सेवा की मिसाल पेश की। क्लब को जानकारी मिली कि एक ज़रूरतमंद कन्या के पिता का निधन हो चुका है और विवाह की तैयारियों में परिवार आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहा है। इस सूचना पर क्लब के सदस्यों ने आगे आकर सहयोग करने का निर्णय लिया है । बता दे कन्या के विवाह में सहयोग दिया है । कार्यक्रम के दौरान क्लब सदस्यों ने कन्या को विवाह के लिए आवश्यक अलमारी और अन्य गृहस्थी का सामान भेंट किया। इस योगदान से परिवार को न केवल राहत मिली बल्कि समाज में यह संदेश भी गया कि सेवा का भाव ही सच्चा धर्म है।क्लब अध्यक्ष लायन पंकज चांदनी ने कहा बेटी के विवाह में सहयोग करना हमारे लिए सम्मान की बात है। लायंस क्लब सदैव ज़रूरतमंदों के साथ खड़ा है और आगे भी समाज upliftment के लिए ऐसे कार्य करता रहेगा।

मौके पर लायन धीरज माखिजा, लायन विशाल कक्कड़, लायन मयंक गुप्ता, लायन लविश अग्रवाल, लायन हिमांशु अरोड़ा, लायन राहि कापड़िया एवं लायन शिव प्रताप सिंह शामिल थे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button