एक्सक्लूसिव खबरेंटेक्नोलॉजीपर्यटनराजनीति

गढ़वाली एलबम त्वे बणोलू ब्योली के पोस्टर का लोकार्पण हुआ

रिपोर्ट : राव शहजाद

ऋषिकेश । रविवार को अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के देहरादून रोड स्थित कार्यालय में महासभा के संस्थापक अध्यक्ष ड़ॉ राजे नेगी व लोक अभिनेता डॉ वीरेंद्र नोटियाल ने गढ़वाली एलबम त्वे बणोलू ब्योली के पोस्टर का लोकार्पण किया । बता दे कि बोली,भाषा ओर लोक संस्कृति को बड़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के प्रयास निरंतर जारी है।इसी कढ़ी में सुपर संडे को महासभा के कार्यालय में बेहद खुशनुमा माहौल के बीच गढ़ एलबम त्वे बणोलू ब्योली के पोस्टर का लोकार्पण किया।इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष डॉ नेगी ने कहा कि उत्तराखंड की महान संस्कृति का लंबा इतिहास रहा है।लोक संस्कृति को आगे बड़ाने में गढ़वाली फीचर फिल्में एवं गढ एलबम मील का पत्थर साबित हुए हैं।उन्हें पूर्ण विश्वास है कि त्वे बणोलू ब्योली दर्शकों की कसौटियों पर खरा उतरेगी। इस दौरान उन्होंने एलबम से जुड़ी सम्पूर्ण यूनिट को सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। मौके पर यूनिट से जुड़े राकेश जोशी,राजेन्द्र बलूनी,जगदम्बा प्रसाद रयाल,दीपक चमोली,आकाश कुमार,अंकित सकलानी,मयंक जोशी,मनोज नेगी पंकज गुसाईं मौजूद रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button