Blog

लक्ष्मणझूला पुलिस ने फरार वारंटी को दबोचा

ऋषिकेश । थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी  के निर्देशों का पालन करते हुए जनपद पौड़ी गढ़वाल में वांछित अभियुक्त/ गैर जमानती वारंट की गिरफ्तारी हेतु अभियान को सफल बनाने के लिए कारवाई की है। थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला रवि कुमार सैनी ने बताया की पुलिस टीम का गठन किया गया था । गठित। टीम ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर बीते सोमवार को दिऊली चौक से 138 एनआईएक्ट में गिरफ्तार किया है।

 

आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है । आरोपी की पहचान अनिल नेगी पुत्र धीरज सिंह नेगी निवासी ग्राम धमंदा दिऊली थाना लक्ष्मण झूला जनपद पौड़ी उम्र 36 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह कुंवर , हेड कांस्टेबल रामपाल , हेड कांस्टेबल सुमन लाल शामिल थे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button