Blog

कार्यालय कर्मियों व पर्यावरण मित्रों को हस्त निर्मित तिरंगा राखियां बांधकर की दीर्घायु की कामना

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने हर घर तिरंगा- हर घर स्वच्छता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं के सहयोग से 1350 स्कवायर फीट एरियल तिरंगा बनाकर देश के शहीद सैनिकों को नमन किया है । साथ ही कार्यालय कर्मियों व पर्यावरण मित्रों को हस्त निर्मित तिरंगा राखियां बांधकर उनके दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और कुशलता की कामना की। शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण के निर्देश पर हर घर तिरंगा- हर घर स्वच्छता अभियान के तहत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की टीम व पूर्णानंद इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं समीप स्थित खेल मैदान में एकत्र हुए। यहां छात्र-छात्राओं ने तिरंगा आकृति के पजल को सुलझाया और 1350 स्कवायर फीट का एरियल तिरंगा बनाया है । इसके बाद सभी सामूहिक रूप से भारत माता की जय के उद्घोष किए और देश के शहीद शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पालिकाध्यक्ष की ओर से कार्यालय कर्मियों व पर्यावरण मित्रों के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उन्होंने सरगम स्वयं सहायता समूह की ओर से बनाई हस्त निर्मित तिरंगा राखियां बांधी और कार्यालय कर्मियों व पर्यावरण मित्रों के प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त करते हुए दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और कुशलता की कामना की। इस दौरान पालिकाध्यक्ष के साथ समस्त कार्यालय कर्मियों व पर्यावरण मित्रों ने बेहतर कार्य करने व क्षेत्र को साफ-स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया है ।

मौके पर अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी, सभासद स्वाति पोखरियाल, सभासद प्रतिनिधि अरविंद नेगी, जेई सचिन, कर अधीक्षक अनुराधा गोयल, प्रधान सहायक दिनेश कृषाली, बेताल सिंह, कर निरीक्षक आकाश अग्रवाल, लेखालिपिक सूरज पुंडीर, लिपिक संजय भंडारी, आकाश कैंतूरा, अनुज, विकास सेमवाल, पिंकी तड़ियाल, कर संग्रहकर्ता किशन लाल भट्ट, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, वर्क एजेंट संदीप बिष्ट, केदार मिश्रवाण, सफाई सुपरवाइज राजू, मायाराम, महिपाल, बाबू सिंह, मनोज, मुकुल, पर्यावरण मित्र अन्य उपस्थित थे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button