एक्सक्लूसिव खबरेंटेक्नोलॉजीपर्यटन

दुर्गा नौटियाल बने ऋषिकेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष , नई कार्यकारिणी गठित

रिपोर्ट : राव शहजाद

ऋषिकेश । ऋषिकेश प्रेस क्लब के चुनाव में सर्वसमिति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें दुर्गा नौटियाल को अध्यक्ष व विनय पांडे को महासचिव चुना गया। रविवार को ऋषिकेश प्रेस क्लब सभागार में प्रेस क्लब के द्विवार्षिक चुनाव आयोजित किए गए। निर्वाचन समिति के सदस्य अनिल शर्मा, विक्रम सिंह, हरीश तिवारी, जितेंद्र चमोली व मनोहर काला की देखरेख में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर दुर्गा नौटियाल को चयनित किया गया। वहीं राजीव खत्री को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा विनय पांडे को महासचिव चुना गया। कार्यकारिणी के शेष पदों पर शीघ्र चयन किया जाएगा। नव मनोनीत अध्यक्ष दुर्गा नौटियाल ने कहा कि ऋषिकेश प्रेस क्लब हमेशा पत्रकारों के हित के लिए कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर क्लब की संवैधानिक चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने तथा  अनुशासनहीनता करने पर तदर्थ सदस्य सहित दो अन्य सदस्यों की  क्लब की सदस्यता से निष्कासित किया गया।  अध्यक्ष अमित सूरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई । मौके पर  सूरजमणि सिलस्वल, मनीष अग्रवाल, राव रशीद, आलोक पंवार, राजेंद्र सिंह भंडारी, अमित कंडियाल, राव शहजाद, रणवीर सिंह, मनोज रौतेला, पंकज कौशल, जयकुमार तिवारी, शिवम सक्सेना, सागर रस्तोगी सहित अन्य मौजूद रहे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button