रायवाला मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा किया रक्तदान शिविर

रायवाला । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत रायवाला मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पटका पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया है । कार्यक्रम में भाजयुमो जिला अध्यक्ष शिवम टुटेजा ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि शिविर में 25 यूनिट से अधिक रक्त एकत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि रक्त अमूल्य है और किसी जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उसका जीवन बचाया जा सकता है। इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्त नालियों में नहीं, नाड़ियों में बहना चाहिए रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है, क्योंकि हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है। भाजयुमो द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं जनकल्याण के संकल्प से जुड़कर इस प्रकार का आयोजन करना सराहनीय पहल है। अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना निरंतर प्रमुख रही है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जुड़कर समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। अग्रवाल ने विपक्ष पर एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पारदर्शी और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उनके अनुसार, इस प्रक्रिया का विरोध करने और अवैध रूप से मतदाता सूची में शामिल नामों को हटाने के मुद्दे पर विपक्ष का रवैया कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची की शुद्धता और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था आवश्यक है। अग्रवाल ने विपक्ष के नेताओं पर विभिन्न अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर अलग-अलग रुख अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ विषयों पर विपक्ष तत्काल प्रतिक्रिया देता है, जबकि अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर उसकी चुप्पी दिखाई देती है। उन्होंने कैप्टन स्मिथ मच्छारा के मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि इस विषय पर भी विपक्ष को अपनी स्पष्ट प्रतिक्रिया देनी चाहिए। उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा संसद में फिलिस्तीन के समर्थन वाला बैग लेकर पहुंचने, बटला हाउस प्रकरण पर सोनिया गांधी की प्रतिक्रिया और गाजा पट्टी पर हुए हमलों के संदर्भ में विपक्ष की सक्रियता का उल्लेख करते हुए सवाल उठाया कि अन्य मामलों में मुखर रहने वाले नेता इस मामले में चुप क्यों हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की राजनीति में वोट बैंक की चिंता कई बार प्रमुख हो जाती है। शिविर में सुरेंद्र बिष्ट, धर्म सिंह चौहान, जगत सिंह, हिमांशु सिलस्वाल, अक्षर लाखेड़ा, राजेश लाखेड़ा, संदीप भट्ट, मनीष कौशल, शुभम, राकेश डंगवाल, सत्यम पांडे, संजय बिष्ट, रूपेश कुमार, विनोद कुमार, सुरेंद्र रयाल, मनोज डंगवाल, विष्णु प्रसाद, नंदकिशोर एवं धर्मवीर सहित अन्य लोगों ने रक्तदान कर सामाजिक सेवा में योगदान दिया।अग्रवाल ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में मानवता, सहयोग और परोपकार की भावना को मजबूत करते हैं। युवाओं को जनसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोगों की सहायता के साथ एक स्वस्थ एवं संवेदनशील समाज का निर्माण किया जा सके।

मौके पर रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रतीतनगर ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, मंडल महामंत्री मनोज डंगवाल, मंडल महामंत्री सुंदरलाल गौड़, गणेश रावत, अजय साहू, सतपाल सैनी, राहुल अग्रवाल, बलविंदर सिंह, विजय शर्मा, शिवम मंडल, आदित्य सती, जयवीर, रेखा शर्मा, मनोज शर्मा, ऋषि राम शर्मा, धर्म सिंह चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
[banner id="1202"]






























